फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मुलाजिमों पर पुलिस मेहरबान :

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों पर ‘खाकी’ मेहरबान
विज्ञापन

कार सवारों ने सरकारी गाड़ी में मारी टक्कर तो लगा दी गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा
दोनों आरोपियों को काबू कर अदालत में किया पेश, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सड़क हादसे में घायल होने वाले आम लोगों के लिए पंजाब पुलिस की धाराएं और होती है, जब पंजाब पुलिस का मुलाजिम सड़क हादसे में मामूली रूप से भी घायल हो जाए तो दूसरे वाहन चालक पर पुलिस गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा लगाने से भी नहीं चूकती।
ऐसा ही कारनामा थाना डिवीजन छह के अधीन आने वाली चौकी शेरपुर की पुलिस ने किया है। शेरपुर चौक में पुलिस ने खुद की सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने वाले दो वाहन चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस हादसे में घायल हुए सिपाही करनवीर सिंह की शिकायत पर ग्यासपुरा निवासी आकाशदीप और न्यू शिवाजी नगर निवासी अभिषेक पुजारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। चौकी शेरपुर के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि सिपाही करणवीर सिंह के साथ तीन मुलाजिम शेरपुर चौक के पास सरकारी बोलैरो के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान ग्यासपुरा की तरफ से दोनों आरोपी आई 20 कार में सवार होकर आए। आरोपियों की कार इतनी तेज रफ्तार थी कि कार बेकाबू होकर सीधे सरकारी गाड़ी में टकरा गई। इसे सिपाही करणवीर सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद तीन मुलाजिमों ने िकसी तरह से अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों को काबू कर लिया। सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल मुलाजिम को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किा गया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें