फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ है तांबा चोर गिरोह,एक रात में दो ट्रांस्फार्मर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
ब्लॉक खेड़ा के गांव खेड़ी भाईकी के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से चोरों ने तांबा चोरी कर लिया।
किसान परमजीत सिंह और हरमिंदर सिंह ने बताया कि जिले में लगातार ट्रांसफार्मरों से तांबा चुराने की घटनाएं हो रही हैं। तांबा चोरी कर ट्रांसफार्मर तोड़कर खेतों फेंक दिए गए हैं। इसकी सूचना थाना बड़ाली आला सिंह पुलिस थाना में दी गई है। किसानों ने पावरकॉम से मांग करते हुए कहा कि उनकी मोटरों पर नए ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगाए जाएं ताकि गेहूं की फसल को पानी लगाया जा सके।
विज्ञापन

गांव हंसाली के नंबरदार सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव के किसान बलजीत सिंह और अमर सिंह के खेतों में भी ट्रांसफार्मर पर चोरों ने तांबा चोरी कर लिया। इसकी जानकारी थाना बडाली आला सिंह को दी गई है। किसानों ने कहा कि रात के समय पुलिस की गश्त तेज की जाए ताकि इन गिरोहों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:26जीबीजीपी04: गांव खेड़ी भाई की खेतों में चोरी किए बिजली के ट्रांस्फार्मर को दिखाते किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें