फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन इंसा के फ्लैट से मोबाइल और कैश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कें द्रों के ध्यानार्थ...................
विज्ञापन


पवन इंसां के फ्लैट से मोबाइल और कैश बरामद
-अदालत ने पवन की चार दिन की रिमांड और बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरा सच्चा सौदा के 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य पवन इंसां से हुई पूछताछ के बाद एसआईटी शनिवार को सिरसा डेरा स्थित उसके फ्लैट में पहुंची। वहां हुई छानबीन में टीम को 87400 रुपये, एक मोबाइल सहित कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। डेरे के अहम सदस्यों में से एक पवन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने डेरा प्रमुख की गुफा में भी पहुंची, लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हो सका। छापेमारी के बाद टीम पवन को लेकर शनिवार रात ही पंचकूला पहुंच गई थी। हिंसा मामले में 88 दिनों तक फरार रहने के बाद पुलिस ने उसे लालड़ू के पास से 20 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जब वह अपनी बहन से मिलने आ रहा था। आगे की रिमांड के दौरान पवन इंसां से हिंसा मामले से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ और अहम खुलासे होंगे, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। वहीं, 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा और देशद्रोह मामले में आरोपी पवन इंसां को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी की रिमांड चार दिनों के लिए और बढ़ा दी है। हिंसा मामले में आरोपी पवन इंसां की गिरफ्तारी के बाद उससे हुई पूछताछ में पुलिस को फरार आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। बता दें कि छह दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पवन इंसां को रविवार को अदालत में पेश किया गया। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में खुलासे के आधार पर पुलिस हिंसा मामले में फरार आरोपियों तक भी जल्द पहुंचेगी। फरार आदित्य इंसां सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पहले ही पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

------------
कॉल डिटेल्स के आधार पर होगा खुलासा
मोबाइल कॉल डिटेल्स और दस्तावेजों की जांच में यह साफ होगा कि आखिरकार 17 अगस्त को डेरा में हुई मीटिंग में हिंसा को लेकर तय की गई रणनीति में कौन कौन शामिल था। इसमें पवन की क्या भूमिका थी। रिमांड के दौरान पुलिस की कोशिश होगी कि फरार आदित्य इंसां की गिरफ्तारी और हिंसा भड़काने के लिए दी गई रकम में से कितनी बची है। उसकी बरामदगी के जल्द प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें