लुधियाना के गुरु नानक गर्ल्ज कालेज में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्रियां हासिल कर खुशी जाहिर करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज मॉडल टाउन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कॉलेज विकास काउंसिल के पूर्व डीन दीपक मनमोहन सिंह मुख्यातिथि मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट्स की ओर से मुख्यातिथि को सलामी दी गई। शबद गायन से समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान कुल 994 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गई।
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए के 570 विद्यार्थी और पोस्ट ग्रेजुएट के 424 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। 16 विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर और 76 विद्यार्थियों को कॉलेज कलर दिए गए। प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल ने 2015-16 के सेशन में शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्र में हासिल की उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी।
मुख्यातिथि प्रोफेसर दीपक मनमोहन सिंह ने कहा कि समय की जरूरत को देखते हुए शिक्षा संस्थानों द्वारा विद्या के अलावा सभ्याचारक, सामाजिक, नैतिक तथा अध्यात्मिक जानकारी भी दी जाए। कॉलेज प्रधान गुरबीर सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।