फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : छत पर खेलते समय तार की चपेट में आए बच्चे, गंभीर हालत में दोनों को निजी अस्पताल में करवाया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दरेसी इलाके में स्थित सेखेवाल में सोमवार देर शाम को छत पर खेल रहे दो बच्चे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। दोनों बच्चे झुलस गए और छत पर ही गिर गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले ऊपर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों की पहचान विकास (14) और सत्यम (6) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ दविंदर ने बताया कि विकास और उसका मौसेरा भाई सत्यम घर की छत पर खेल रहे थे। उनके घर की छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरते हैं, जिनकी चपेट में आकर दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें