फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरगंज मंडी में व्यापारी से लूट का मामला : दो दिन बीतने के बाद भी लुटेरों का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। केसरगंज मंडी में अरोड़ा एंड कंपनी के मालिक राजू अरोड़ा और उनके कारिंदे से हुई लूट के मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों का जल्द पता लगा लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर का पद ज्वाइन करने के बाद नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. कोस्तुभ शर्मा जांच के लिए घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने जांच की और कई पहलुओं के बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श किया। पुलिस अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही पुलिस की टीमें पचास से ऊपर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई सुराग मिले हैं, पर पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की कई टीमें इस मामले को हल करने में जुटी है। कई थ्योरी पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई सुराग नहीं है, बाकी पुलिस स्केच तैयार करवा रही है जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ टीमें शहर में अलग अलग जगह जांच करने में जुटी हैं तो कुछ टीमें शहर से बाहर गई हैं। जिससे आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस जल्द आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। गौरतलब है कि तीनों लुटेरे बिना नकाब पहने दफ्तर में घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज में उनके चेहरे साफ नजर आ रहे थे। इनकी फोटो निकालकर पुलिस अपने डाटा एप में उनकी शिनाख्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें