फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना निगम का 1286 करोड़ का बजट पास

Mon, 28 Mar 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में नगर न‌िगम की हाउस बैठक में मौजूद पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम लुधियाना के जनरल हाउस की बैठक में सोमवार को 1286.45 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में 43 पार्षद गैर हाजिर रहे। 32 पार्षद ही बजट पर चर्चा के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


सिर्फ पांच पार्षदों ने बजट में नफा नुकसान पर चर्चा की और चंद मिनटों में शहर के लिए बजट पास कर दिया गया। चुनावी साल में विकास पर अधिक फोकस किया गया है और शहर के विकास कार्यों के लिए 65 फीसदी खर्च रखा गया है, 31 फीसदी प्रशासनिक शाखा के लिए और चार फीसदी अन्य खर्चों के लिए रखा गया है।

बैठक में विधायक बैंस बंधु ग्रुप के पार्षद परमिंदर सिंह सोमा ने विज्ञापन टैक्स को लेकर मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और निगम प्रशासन को घेरा। सोमा ने दावा किया कि एक अकाली मंत्री के बेटे की विज्ञापन एजेंसी को फायदा देने केे लिए निगम का करोड़ों का नुकसान हो रहा है। भाजपा पार्षद गुरदीप नीटू ने बजट के विभिन्न मदों में बदलाव पर चर्चा की।
विज्ञापन


कांग्रेसी पार्षद हेमराज अग्रवाल ने नई मशीनरी के लिए तीन करोड़ के बजट को दस करोड़ करवाकर सदन की मंजूरी दिलवाई। बैठक में मेयर के अलावा निगम आयुक्त जीके सिंह भी उपस्थित रहे। आयुक्त ने पार्षदों को निगम की अब तक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। हर वार्ड में एक मिस्त्री और दो मजदूर देने की मांग को भी स्वीकार कर लिया गया।

बजट में सड़कों के नवीनीकरण के लिए 283 करोड़ रुपये, नए पुल बनाने के लिए चार करोड़ रुपये, गलियों और सीवरेज के लिए 34 करोड़ रुपये, पार्कों के लिए 30 करोड़ रुपये, स्लम बस्तियों के लिए 34 करोड़ रुपये रखे गए हैं। पिछले साल निगम को सूबा सरकार से वैट के तौर पर 420 करोड़ रुपये मिलने तय किए गए थे, इसमें 450 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। हाउस टैक्स और प्रापर्टी टैक्स से 80 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनसेशन फीस रिकवरी 15 करोड़ रुपये, संपत्ति बेच कर 20 करोड़ जुटाने की योजना है। इसके अलावा पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड से 413 करोड़ रुपये, हुडको से लोन के तौर पर 110 करोड़ रुपये के अलावा साठ करोड़ रुपये की अन्य ग्रांट मिलने की भी उम्मीद है। बिजली चुंगी से 37 करोड़ रुपये, विज्ञापन टैक्स, चार करोड़ रुपये, लाइसेंस फीस सात करोड़ रुपये, किराया और तहबाजारी फीस आठ करोड़ रुपये, एक्साइज ड्यूटी से 40 करोड़ रुपये, अन्य स्त्रोतों से 71.25 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें