फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहलीआणा साहिब परिसर से बाइक चोरी

Mon, 22 Jul 2024 04:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। रायकोट के एतिहासिक गुरुद्वारा टाहलीआणा साहिब परिसर से सोमवार एक और बाइक चोरी हो गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ड रहने के चलते वाहन चोर गिरोह के लिए यह सॉफ्ट टारगेट बन गया है। आए दिन गुरुद्वारा साहिब परिसर की पार्किंग और आसपास से वाहन चोरी हो रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो रायकोट शहर में अन्य जगहों से भी लगातार वाहन चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं लेकिन गुरुद्वारा साहिब और इसके आसपास खासतौर पर चोर गिरोह सरगर्म है। पीड़ित तेजिंदर सिंह वासी बरमी ने बताया कि वह अपनी बाइक को गुरुद्वारा साहिब परिसर में पार्क करके परिवार समेत माथा टेकने चले गए। थोडी देर बाद वापस लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी, उन्होंने बहुत तलाश की लेकिन बाइक नहीं मिली। तेजिंदर सिंह ने थाना सिटी रायकोट में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। इस बाबत थाना सिटी प्रभारी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब और आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं, चोर गिरोह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें