फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के आने से पहले पुराने शहर में कर्फ्यू जैसे रहे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर पुराने शहर में कर्फ्यू जैसे हालात रहे। पुलिस प्रशासन देश के गृहमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। मगर एक तरफ देश के गृहमंत्री उद्योगों को प्रफुल्लित करने के दावे करते रहे, दूसरी तरफ अमित शाह के लुधियाना दौरे के दौरान बंद कराई गई दुकानों के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया। रविवार को ही आस लगाकर बैठे रहने वाले दुकानदारों की दोपहर दो बजे तक दुकानें नहीं खुलने दी। दुकानें खुलना तो दूर किसी भी राहगीर को दोपहर दो बजे तक वहां से निकलने की भी इजाजत नहीं दी गई। इस कारण दुकानदारों में काफी रोष है। दुकानदारों का कहना है कि सारे सप्ताह का काम अकेले रविवार को चलता है, लेकिन सुबह दुकानें ही नहीं खोलने दी तो वह काम क्या करते। आगे काम धंधा कम चल रहा है और ऊपर से पुलिस ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवा दी गई।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री गवर्नमेंट कॉलेज में चौपर के जरिये पहुंचे। वहां से उनका काफिला दरेसी मैदान की तरफ जाना था। जिस कारण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखना चाहती थी। हालांकि पुलिस की तरफ से श्री दुर्गा माता मंदिर से फव्वारा चौक को जाने वाली सड़क पर एक भी वाहन नहीं खड़ा होने दिया। इसके साथ फव्वारा चौक पर लगने वाली चौपाटी को भी बंद करवा दिया गया। उसके अलावा रविवार को चलने वाली माता रानी चौक की मोबाइल मार्केट को भी पुलिस ने बंद करवाया और दरेसी के आसपास के बाजार तो पहले ही बंद करने के आदेश जारी किए हुए थे। रूट के बीच रास्ते में आने वाले सभी बाजार पूरी तरह से बंद थे और कर्फ्यू के हालात थे।
फव्वारा चौक पर दुकान चलाने वाले रितेश राजा ने कहा कि रविवार को छुट्टी के कारण लोग खाने के लिए निकलते हैं, लेकिन रविवार का दिन ही पुलिस ने खराब करवा दिया। मोबाइल मार्केट में दुकान चलाने वाले मोनू सभ्रवाल ने बताया कि रविवार को बाहरी ग्राहक ज्यादा होता है। रविवार को उनका पूरे सप्ताह का काम चलता है। मगर आधा दिन दुकानें बंद कराने की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दोपहर बाद वैसे ही काम कम हो जाता है और अब अगले रविवार को फिर मतदान के कारण बंद रहेगा, जिस कारण दो सप्ताह काम पूरी तरह से खत्म कर दिया। मोनू ने कहा कि नेता स्टेज से बिजनेस बचाने की बात करते हैं और जमीनी स्तर पर दुकानें बंद करवाकर रास्ते से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें