फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस के ड्राइवर से मारपीट कर बस के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पीआरटीसी की बस लेकर कपूरथला से दिल्ली जा रहे बस चालक और कंडक्टर के साथ ताजपुर चौक पर कुछ युवकों ने मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने बस पर पत्थर मार कर शीशे तोड़ दिए और धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पीआरटीसी के कंडक्टर कपूरथला डीपू में तैनात गुरविंदर सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में प्रेम विहार कालोनी निवासी गुरप्रीत सिंह सोढी के साथ उसके दस साथियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के साथ साथ सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे वह लोग कपूरथला से दिल्ली के लिए निकले थे। रात करीब 8:20 पर वह लोग ताजपुर चौक से समराला पुल पर चढ़ने से पहले बस से सवारियों को उतार रहे थे।
उस दौरान सभी आरोपी जबरदस्ती बस में सवार हो गए। हमलावरों ने यह बोलकर उन पर हमला कर दिया कि पीआरटीसी बस के दोनों ड्राइवर और कंडक्टर ने उनकी सवारियों को गलत बोला है। आरोपियों ने पत्थर मारकर बस के शीशे तोड़ दिए। ऐसा करके उन लोगों ने सरकारी ड्यूटी में विघ्न पैदा किया। सतवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें