फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab election 2022: शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ जगरांव में विधानसभा चुनाव, किसी पार्टी का नहीं दिखा बूथ

Mon, 21 Feb 2022 12:51 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

गांव सिधवां खुर्द हलके में सबसे शिक्षित गांवों में माना जाता है जिसका एक कारण ये है कि इस गांव में शिक्षा के अच्छे प्रबंध होने के साथ अच्छे स्कूल और कॉलेज मौजूद हैं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव हलका जगरांव में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गए हैं। हलका जगरांव के शहरों के अलावा गांवों में भी किसी भी तरह की कोई भी राजनीतिक पार्टी के लोगों में तकरार की घटना सामने नहीं आई और हलका जगरांव के शहर के अलावा गांवों में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। बुजुर्ग नौजवानों में विधानसभा चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और सुबह से हलके के वोटर अपने घरों से निकलकर मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे।

विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर पहुंचे पहली बार अपने वोट डालने का अधिकार का प्रयोग करने वाले युवा वोटरों से बात की गई तो रमनजोत सिंह और सानिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहली बार अपने वोट डालने के इस्तेमाल करने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने अपना वोट पंजाब में अमन शांति, भ्रष्टाचार, नशामुक्त और पंजाब को विकास के रास्ते पर ले जाने जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए किया है और वह उम्मीद करते हैं जिसे भी उन्होंने अपना वोट दिया है वो पंजाब को भ्रष्टाचार और नशामुक्त करने के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान जरूर करेगा।

गांव सिधवां खुर्द में किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं लगा दिखा बूथ
जब हमारी टीम हलका जगरांव के गांव सिधवां खुर्द पहुंची तो पाया कि गांव सिधवां खुर्द के एक प्राइमरी स्कूल में वोटिंग तो चल रही है पर गांव में किसी भी पार्टी का बूथ लगा नजर नहीं आया। इस बारे में गांव के जसकरन सिंह एवं मनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव तो आते जाते रहते हैं और चुनावों के दौरान कई बार गांववासियों में मनमुटाव पैदा हो जाता है।
विज्ञापन


इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी गांववासियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि वह अपने गांव में किसी राजनीतिक पार्टी का बूथ नहीं लगाएंगे। गांव सिधवां खुर्द हलके में सबसे शिक्षित गांवों में माना जाता है जिसका एक कारण ये है कि इस गांव में शिक्षा के अच्छे प्रबंध होने के साथ अच्छे स्कूल और कॉलेज मौजूद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें