कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग करते डीसी और पुलिस कमश्निर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग की सख्त हिदायत थी कि किसी को भी वोट डालने के दौरान मोबाइल पर फोटो खींचना मना है पर लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाईं। चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां अकेले बैंस ने नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थक के अलावा हलका वेस्ट से आप के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी के नजदीकी साथी और पूर्व कांग्रेसी राजीव गुगलानी ने भी उड़ाई।
आशु समर्थक ने सारी हद पार करते हुए बूथ के अंदर वोट डालते हुए 12 सेकेंड की वीडियो तक बना डाली। उसके बाद उसे आराम से सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और लोगों से अपील की है कि वह कांग्रेस को वोट करें। गोगी के साथी राजीव गुगलानी ने अपना वोट डालते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस सुबह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के दौरान खुद का वोट डालते हुए फोटो खींचा और उसके बाद उसे अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दिया। उसके बाद आशु समर्थक दिवेश मक्कड़ ने वोट डालते हुए वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस बारे में डिप्टी कमिश्नर और जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा को इस बारे में पता चला तो उनके पास वीडियो पहुंच गई।
जब जांच के बाद डीसी ने तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। दोपहर बाद राजीव गुगलानी ने चुनाव आयोग के आदेश की धज्जियां उड़ा दी। जिसके यह फोटो डिप्टी कमिश्नर के पास पहुंच गई। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग की सख्त हिदायत थीं, कुछ लोगों ने आदेश का उल्लंघन किया। एक मामला दर्ज करवा दिया गया है। बाकी की जांच की जा रही है।