फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली पार्षद ने स्कूल को जड़ा ताला, गिरफ्तार 

Thu, 19 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में शिमलापुरी स्थित हरिकृष्ण स्कूल के बाहर प्रदर्शन के बाद पुलिस हिरासत में अकाली पार्षद कमलजीत सिंह कड़वल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमलापुरी स्थित हरिकृष्ण स्कूल में पेरेंट्स की ओर से लगाए जा रहे धरने में वीरवार को हंगामा हो गया।
विज्ञापन


पेरेंट्स के समर्थन में पहुंचे अकाली पार्षद कमलजीत सिंह कड़वल ने अपने समर्थकों सहित स्कूल को ताला जड़ दिया। किसी भी अध्यापक को स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया गया। सूचना मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने अकाली पार्षद कंवलजीत सिंह कड़वल सहित 11 अभिभावकों पर धारा 7/51 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार पेरेंट्स पिछले डेढ़ महीने से स्कूल की ओर से बढ़ाई जा रही फीस और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पेरेंट्स का आरोप है कि बुधवार को डीईओ आफिस से नकली टीम चेकिंग के लिए आई थी। इस कारण स्कूल में काफी देर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अकाली पार्षद कमलजीत सिंह कड़वल ने पेरेंट्स का समर्थन करते हुए कहा कि स्कूल की ओर से मांगे न मानी गई तो वीरवार को वह स्कूल को ताला लगाएंगे। लुधियाना पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर घई ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही पेरेंट्स स्कूल के बाहर इकट्ठा होने शुरू हो गए। 
विज्ञापन


अकाली पार्षद ने पेरेंट्स के सहयोग से सुबह छह बजे स्कूल को ताला लगा दिया। किसी भी छात्र और अध्यापक को अंदर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान स्कूल विरोधी नारे भी लगाए गए। सूचना मिलने पर दस बजे थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची और पेरेंट्स को धरना उठाने के लिए कहा। अभिभावकों ने उनकी बात नहीं मानी तो पुलिस उन्हें थाने ले आई। वहां पुलिस ने अकाली पार्षद समेत 11 पेरेंट्स पर धारा 7/51 लगा कर मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें