फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मानसा की अदालत में पेश हुआ लॉरेंस बिश्नोई, अमृतसर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया

Tue, 28 Jun 2022 06:34 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से कड़ी सुरक्षा और बुलेट प्रूफ वाहन में लाकर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। अमृतसर की पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया और उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड मामले में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच खरड़ से लाकर मानसा की अदालत में पेश किया गया। वहां से अमृतसर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड की मांग की और अदालत ने दे दिया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अमृतसर पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को लेकर रवाना हो गई। लॉरेंस को अमृतसर की अदालत में मंगलवार को पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। पेशी को लेकर कोर्ट के बाहर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है। 

विज्ञापन




बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को अंधाधुंध गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था, जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। कत्ल मामले में की गई गिरफ्तारियों में बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम आ रहा था। इसके बाद ही उसको दिल्ली से मानसा लाया गया था, जहां दो बार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो बार में 13 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज चुकी है।
 

सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से कड़ी सुरक्षा और बुलेट प्रूफ वाहन में लाकर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। अमृतसर की पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया और उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें