फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल केस : होशियारपुर में मिली कार पर था लुधियाना का नंबर

Wed, 29 Mar 2023 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- साहनेवाल इलाके में कार सेवा के तौर पर चल रही इनोवा
विज्ञापन

- कई इलाकों में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, कई लोगों से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के होशियारपुर इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद देर रात को जालंधर के साथ साथ कई इलाकों की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह तीन बजे तक चले अभियान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना थी कि अमृतपाल इनोवा में सवार होकर जा रहा है। पुलिस ने कई किलोमीटर तक उक्त कार का भी पीछा किया। उक्त कार पुलिस ने बरामद कर ली, जिस पर लुधियाना का नंबर लगा था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पंजाब पुलिस को पता चला कि पर जो नंबर लगा है वह लुधियाना के साहनेवाल इलाके का है। इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। साहनेवाल पुलिस ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों का कहना है कि जिस गाड़ी का नंबर था उसी पते पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पता चला कि यह कार किसी धार्मिक स्थल की है और कार सेवा पर चलती है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। हालांकि इलाके में नाकाबंदी जरूर की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें