फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, जिला अदालत ने दो दोषियों को दी मौत की सजा, जुर्माना भी लगाया

Wed, 29 Mar 2023 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

दोराहा थाने में दस मार्च 2019 को आरोपियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चार साल तक केस की सुनवाई के बाद अदालत ने बुधवार को दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी।
विज्ञापन
Court Room - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर खेल रही बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर उससे दुष्कर्म और बाद में हत्या करने के दो दोषियों को लुधियाना के एडिशनल सेशन जज अमरजीत सिंह की अदालत ने बुधवार को मौत की सजा सुनाई। अदालत ने बच्ची के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने के आदेश भी जारी किए हैं और दोषियों को भी दो लाख बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों दोषी उत्तरप्रदेश के डुमरियागंज के बलुआ के रहने वाला विनोद शाह (25) और हरदोई जिले के जगदीशपुरा निवासी रोहित कुमार शर्मा (23) चुपचाप कोर्ट में खड़े रहे। सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों को जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के पिता का रिश्तेदार विनोद शाह मार्च 2019 को शराब लेकर उनके पास आया। शराब पीने के बाद बच्ची का पिता किसी काम से कहीं चला गया। विनोद बच्ची को टाफियां दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। लेकिन वह काफी समय तक नहीं लौटा। परिवार वालों ने दोनों की काफी तलाश की। इसी दौरान परिवार को पता चला कि विनोद के साथ एक अन्य व्यक्ति भी गया है। काफी ढूंढने पर बच्ची का शव मिला। जांच के दौरान पता लगा कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन


दोराहा थाने में दस मार्च 2019 को आरोपियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चार साल तक केस की सुनवाई के बाद अदालत ने बुधवार को दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी। इसके साथ-साथ दोनों आरोपियों को दो लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें