फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव खाली प्लाट की झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। साहनेवाल के गांव पवा में सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। व्यक्ति ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हत्या के बाद शव फेंका गया है। पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान के लिए शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में और मृतक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने वाले शंभू ठाकुर ने बताया कि वह गुरु नानक चौक सुआ रोड पर रहते हैं। वह अपने घर की छत पर मौजूद थे। इस दौरान रात 11 बजे एक ट्रक आकर रुका। जिसकी लाइटें बंद थीं और उसका पिछला डाला खोलकर कुछ लोगों ने कुछ उतारकर झाड़ियों में फेंक दिया। जब वह सुबह बाहर निकले और झाड़ियों में देखा तो उसमें महिला का शव पड़ा था। उन्हें शक है कि यह हत्या ट्रक चालकों ने की है और शव को यहां फेंक गए हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालकों के खिलाफ थाना साहनेवाल में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर पवन कुमार के अनुसार हत्या गला दबाकर की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें