फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में विस्फोटक मिलने से हड़कंप: खुदाई के दौरान फिरोजपुर में मिला बम, आस-पास पुलिस बल तैनात

Wed, 19 May 2021 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (फिरोजपुर)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक श्मशान घाट में बम मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां नई दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान मजदूरों को बमनुमा वस्तु मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल तैनात है और बम निरोधक दस्ते के पहुंचने का इंतजार हो रहा है। 
विज्ञापन
बरामद बम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में बम मिलने से हड़कंप मच गया। मामला मंडी हजूर सिंह वाली स्थित श्मशान घाट का है। यहां पर जमीन खुदाई का कार्य चल रहा था। बम की सूचना पुलिस को दी गई तो डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दी।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि मंडी हजूर सिंह वाली के श्मशान घाट की नई दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान जब मजदूर जमीन की खुदाई कर रहे थे तो जमीन से एक ठोस वस्तु मिली, जो उन्हें बमनुमा लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी और सरपंच ने उन्हें इस बारे में सूचित किया।

फिलहाल बम को सुरक्षित जगह पर रखवाकर उसके आसपास मिट्टी से भरे गट्टे लगवा दिए गए हैं और पुलिस बल को वहां तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा बठिंडा की बम निरोधक टीम को भी इसकी सूचना दे दी गई है, उनके यहां पहुंचने पर बम को नष्ट करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें