खन्ना (लुधियाना)। मैरिज पैलेसों में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने टोकन सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। मैरिज पैलेस मालिकों को इसे अमलीजामा पहनाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएसपी (डी) रणबीर सिंह ने स्थानीय एसएसपी कार्यालय में मैरिज पैलेस मालिकों के साथ एक बैठक भी की। इस दौरान मैरिज पैलेस मालिकों को टोकन सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएसपी(डी) ने कहा कि मैरिज पैलेसों में आयोजित समारोहों के दौरान गाड़ियां चोरी होना आम बात हो गई है, जोकि पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।
बैठक में मौजूद मैरिज पैलेस मालिकों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की और भरोसा दिलाया कि वे एक सप्ताह में इस सिस्टम को लागू करवा देंगे। इस अवसर पर एसएचओ पायल रजनीश कुमार, थानेदार जसविंदर सिंह, पवित्र सिंह गिल व अमरीक सिंह ईसड़ू के अलावा अन्य मैरिज पैलेस मालिक मौजूद थे।