लुधियाना। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन प्रेमियों ने एक दूसरे को गुलाब देकर रोज डे मनाया। लोगों ने अपने प्रियजन को अपनी भावनाएं बताने के लिए गुलाब दिए वहीं फूल विक्रेताओं ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए कीमतों में पचास फीसदी बढ़ोतरी कर डाली।
अभी पंजाब में वेलेंटाइन डे वीक का ट्रेंड ज्यादा नहीं है, लेकिन फूल विक्रेताओं ने मौैके की नजाकत को भुनाने के लिए वीक की शुरुआत से ही गुलाब की कीमतें जरूर तय कर ली हैं। गुलाब के अलावा वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत पर एक दूसरे को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से शुभकामनाएं भेजी गई। मोनिका और गीतिका ने एक दूसरे को गुलाब देकर सप्ताह की शुरुआत की। गीतिका ने बताया कि वह अपनी बेस्टफ्रेंड मोनिका को सप्ताह के हर दिन के मुताबिक गिफ्ट देगी और वेलेंटाइन डे के दिन अपनी मम्मी-पापा को भी उपहार देगी। वहीं संदीप साहनी और कमल गहरोत्रा ने बताया कि उन्हें वेलेंटाइन डे का क्रेज ज्यादा है। फन एंड पोटेल गैलरी के संचालक चैतन्य ने बताया कि पंजाब में अभी वेलेंटाइन वीक का ट्रेंड काफी कम है। कम लोग ही गुलाब की डिमांड करते है, लेकिन वेलेंटाइन डे पर इनकी डिमांड बढ़ जाती है। चंद्र फ्लावर प्वाइंट के संचालन चंद्र नाथ कालड़ा ने कहा कि फूल की डिमांड तो कम होती है, लेकिन इस पूरे सप्ताह फूलों की कीमत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि वीरवार को गुलाब की कीमत में पचास फीसदी वृद्धि रही। पहले जो गुलाब की स्टिक 10 रुपये थी, आज उसको 15 रुपये में बेचा गया।
प्रपोज डे आज
शुक्रवार को वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे है, लेकिन इससे पहले प्रेमियों को रोज डे पर चाहे गुलाब की खुशबू से प्रीतम को खुश करने की कोशिश की, लेकिन अपने मन की भावनाओं को उजागर करने से प्रपोज डे सबसे अच्छा मौका है।