फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को कार में तेल डलवाने गए छात्रों की पल्टी कार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


आधी रात खंभे से टकराई कार, दो छात्रों की मौत
कार में तेल डलवाने निकले थे माता गुजरी कालेज के पांच छात्र, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
बीती रात यहां के चावला चौक नजदीक जेन कार में सवार पांच विद्यार्थियों की बेकाबू कार बिजली के पोल में जा टकराई जिससे दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। पांचों विद्यार्थी माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सतनाम सिंह (23) पुत्र हरजीत सिंह निवासी दोराहा और सुखदीप सिंह (24) पुत्र अवतार सिंह निवासी चमकौर साहिब के तौर पर हुई है। सतनाम के पिता लुधियाना में हवलदार हैं और सुखदीप के पिता दोराहा, जिला खन्ना में सहायक थानेदार हैं। दोनों युवकों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। जबकि कार में सवार कमलप्रीत पुत्र भीम सिंह निवासी घमैत लुधियाना, ऋषि खुरमी पुत्र प्रवीण निवासी बरनाला और लभप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी मानसा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को पहले फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत देखते हुए चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पांचों विद्यार्थी माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी हैं, जो बीती रात सरहिंद से करीब एक बजे जेन कार में तेल भराने के लिए निकले थे। जैसे ही जीटी रोड चावला चौक के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी लड़कों को कार से निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सरहिंद थाना पुलिस ने ऋणि खुरमी नामक व्यक्ति के बयान और धारा 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के प्रो जुपिंदर सिंह ने बताया कि इस घटना से कालेज को गहरा सदमा लगा है। मरने वाले छात्र सतनाम सिंह और सुखदीप सिंह कालेज के होनहार विद्यार्थी थे। मृतक सुखदीप के परिवार ने बताया कि सुखदीप सिंह उनका इकलौता बेटा था। जिस कारण परिवार सदमे में है।

फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी01: मृतक सतनाम सिंह की फाइल फोटो।
फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी01ए: मृतक सुखदीप सिंह की फाइल फोटो।
फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी01बी: हादसाग्रस्त जेन कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें