फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज ने 2 होनहार छात्रों को खोया-प्रिंसिपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज ने 2 होनहार छात्रों को खोया : प्रिंसिपल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
माता गुजरी कालेज के बीएससी एग्रीकल्चर विभाग के दो छात्रों सुखदीप सिंह और सतनाम सिंह की सडक़ हादसे में हुई मौत के बाद पूरे कालेज में सन्नाटा छाया हुआ है। इस दौरान कालेज में एक शोक सभा रखी गई जिसमें दोनों छात्रों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई और दो मिनट का मौन भी रखा गया। वहीं कालेज डायरैक्टर प्रिंसिपल डा. कश्मीर सिंह ने कहा कि कालेज ने दो होनहार छात्रों को खोया है, जिससे समूह कालेज में शोक की लहर है। हम भगवान से अरदास करते हैं कि परमात्मा विद्यार्थियों के मां बाप और दोस्तों को भगवान का आदेश मानने की ताकत दें। एग्रीकल्चर विभाग के प्रमुख डा. दलीप सिंह ने कहा कि दोनों विद्यार्थी बड़े होनहार थे और प्रत्येक गतिविधियों में बढ़कर हिस्सा लेते थे।

फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी02: फोटो बाद में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें