नेशनल टीवी के लोकप्रिय कलाकार अब पंजाबी फिल्मों में अपनी कला के जौहर दिखाने को तैयार हैं। यहां हम बात कर रहे हैं दर्शकों केचहेते धारावाहिक ‘सौभाग्यवती भव’ के विराज यानी करणवीर बोहरा की।
करणवीर आज अपनी आगामी मूवी ‘लव यू सोणिये’ की प्रमोशन के सिलसिले में जालंधर आए। फिल्म में करणवीर व उनकी पत्नी तीजे सिद्धू मुख्य भूमिका में हैं। बोहरा ने बताया कि यह फिल्म 24 अक्तूबर को रिलीज होगी।
करण लोकप्रिय रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के स्टार डांसर भी हैं। यह उनकी पहली फिल्म है, जिसे लेकर काफी उत्साहित हैं। बोहरा ने कहा कि ‘लव यू सोणिये’ एक मजेदार, रोमांटिक व जोश से भरपूर मूवी है। तीजे सिद्धू ने बताया कि ‘लव यू सोणिये’ के जरिये 14 नये कलाकार पंजाबी सिनेमा में कदम रख रहे हैं।