फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान: गैंगस्टर के इंटरव्यू पर मूसेवाला के पिता का फूटा गुस्सा

Wed, 07 Aug 2024 09:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान बताया है। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की खरड़ जेल में हुए इंटरव्यू का खुलासा होने के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पंजाब और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब बहुत पहले ही उन्होंने बता दिया था, लेकिन पंजाब के डीजीपी कोर्ट में एफिडेविट देकर यह इंटरव्यू पंजाब से बाहर होने का दावा कर रहे थे। अब जब कोर्ट में इसका खुलासा हो गया है तो डीजीपी इसका जवाब दें।

विज्ञापन


मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान है और उसे सुरक्षा के बीच जेल में रखा गया है। वह जेल से ही अपना नेटवर्क चला रहा है और घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कोर्ट के इस खुलासे के बाद इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। अब लगता है कि इंसाफ जरूर मिलेगा। बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह पहले दिन से कह रहे थे कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू खरड़ जेल में हुआ है, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

गौरतलब है कि लारेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। एसआईटी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट में इंटरव्यू को लेकर खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पहला इंटरव्यू खरड़ सीआईए में हुआ था और दूसरा इंटरव्यू राजस्थान में हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू साल 2023 में 14 और 17 मार्च को जारी किए गए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठे थे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पंजाब के डीजीपी से पूछा है कि अब उनके पास क्या जवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें