फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नाजायज हथियारों की सप्लाई करने के चार आरोपी काबू, आठ पिस्टल और 14 मैगजीन बरामद

Sat, 20 May 2023 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी नवनीत कौंडल ने बताया कि खन्ना पुलिस ने हरदेव सिंह, रविंद्र पाल सिंह, धर्मप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। इनमें से हरदेव सिंह, रविंद्र पाल सिंह और धर्मप्रीत सिंह पर असला एक्ट, इरादा-ए-कत्ल के पहले भी पंजाब के अलग-अलग शहरों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना पुलिस ने नाजायज हथियारों की सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन अंतरराज्यीय गिरोह से संबंध रखते हैं। आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्टल, 14 मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सभी पर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी नवनीत कौंडल ने बताया कि खन्ना पुलिस ने हरदेव सिंह, रविंद्र पाल सिंह, धर्मप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। इनमें से हरदेव सिंहए रविंद्र पाल सिंह और धर्मप्रीत सिंह पर असला एक्ट, इरादा-ए-कत्ल के पहले भी पंजाब के अलग-अलग शहरों में मामले दर्ज हैं। वहीं चौथे आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ न तो पंजाब में और न पंजाब के बाहर अन्य शहरों में कोई मामला दर्ज है। वह किसी गैंग से भी तालुक्क नहीं रखता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें