बादल (मुक्तसर)। शिअद के सरपरस्त व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांव बादल स्थित निवास पर लंबी हलके के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान बादल ने शिअद को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।
बादल ने कहा कि युवा शिअद का हरियावल दस्ता है और शिअद की रीढ़ की हड्डी भी। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी चुनाव में यूथ की अहम भूमिका होगी। उन्होंने लंबी हलके के युवाओं को चुनाव के लिए दिन-रात एक करने की बात कही। इस मौके पर आकाशदीप सिंह मिड्ढूखेड़ा, नवजिंदर सिंह मान, रणजोध सिंह लंबी, जगमीत सिंह नीटू तप्पाखेड़ा, जगमीत सिंह चहल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।