तहसील बलाचौर के गांव थोपिया में बुधवार सुबह एक दुकान पर हुई मामूली तकरार के बाद हुए झगड़े में एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव थोपिया में दुकान पर गांव के ही एक युवक सोढी की नरिंदर कुमार (25) के साथ किसी बात को लेकर मामूली तकरार हो गई।
सोढी ने दुकान में पड़ी कैंची उठाकर नरिंदर पर हमला करते हुए वार कर दिए। दोनों के बीच बचाव करने के लिए आए नरिंदर के चचेरे भाई मंदीप (20) पर भी कैंची से वार कर दिया।
गांव के लोग दोनों को लेकर बलाचौर के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने नरिद्र कुमार (25) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल हुए उसके चचेरे भाई मनदीप कुमार (21) को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां वह आईसीयू में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है।
एसपीडी गगनअजीत सिंह ने बताया कि मामूली तकरार के चलते कथित आरोपी सोढी ने दोनों भाईयों को कैंची से बार करके गंभीर रुप से घायल कर दिया था, जिससे नरिंदर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है।