फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज जालंधर में

Tue, 17 Dec 2013 10:59 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल बुधवार को जालंधर पहुंच रहे हैं। वे कपूरथला रोड पर स्थित स्पोर्ट्स कालेज में स्पोर्ट्स स्कूल का नींव पत्थर रखेंगे, जिस पर 30 करोड़ का खर्चा आने का अनुमान है।
विज्ञापन


इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को एक बैठक सर्किट हाउस में रखी गई। इसमें शिअद व भाजपा के नेता शरीक हुए। इसमें खास तौर पर सीपीएस केडी भंडारी, सीपीएस पवन कुमार टीनू के अलावा भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य मोहिंदर भगत ने शिरकत की।

इस दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि यह जालंधर वेस्ट इलाके के लिए काफी गर्व की बात है कि इलाके में स्पोर्ट्स स्कूल का नींव पत्थर रखा जा रहा है। इससे भविष्य में बच्चों को गेम्स के प्रति काफी रुचि पैदा होगी। इस दौरान सीनियर डिप्टी कमलजीत भाटिया, भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के अमरजीत सिंह अमरी, जिला भाजयुमो प्रधान राजीव ढींगरा समेत काफी नेता शरीक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें