फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बंद कमरे में सो रहा बिहार का युवक जिंदा जला, जताई जा रही है ये आशंका

Fri, 26 Feb 2021 06:50 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सुनार मार्केट लाल बाजार में एक युवक की बंद कमरे में सोते समय जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीत लाल (28) निवासी बिहार के रूप में हुई। घटना की जानकारी तब हुई, जब शुक्रवार की सुबह संजीत लाल सुनार की दुकान पर नहीं पहुंचा और दुकान मालिक प्रदीप उसके बारे में पता करने घर पहुंचा।

विज्ञापन


घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक संजीत लाल शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो दुकान मालिक प्रदीप ने उसे फोन किया। उसका नंबर नहीं लग रहा था। इसके बाद प्रदीप उसे देखने कमरे पर पहुंचे। कमरे के भीतर से धुआं निकल रहा था। प्रदीप दरवाजा खोलकर अंदर गया तो संजीत लाल झुलसी हालत में पड़ा था। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

उधर, कमरे का सामान पूरी तरह से जल चुका था। ऐसी आशंका है कि संजीत लाल सिगरेट पीने का आदी था। सिगरेट के कारण आग लग गई होगी। आग की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया और कमरे में रखा सामान भी जल गया। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वह बिहार से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें