फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में युवक और उसका दादा गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 10:51 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

होशियारपुर के टांडा पुलिस ने युवक सुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि बुधवार को छह वर्षीय बच्ची का अधजला शव एक गांव की हवेली से बरामद हुआ था।

विज्ञापन


मामले में पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी मजदूर ने थाना टांडा में दी शिकायत में कहा है कि जलालपुर का युवक सुरप्रीत सिंह बुधवार को दोपहर उनकी छह साल की बेटी को बिस्कुट देने के बहाने ले गया था और उसके बाद वह घर नहीं लौटी।

देर शाम उसका अधजला शव गांव के ही एक आढ़ती की हवेली से मिला। टांडा पुलिस ने धारा 302, 376, 201 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें