फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनदीप कौर को 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल

Wed, 08 Feb 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
रेसलिंग
विज्ञापन
हंसराज महिला महाविद्यालय की रैसलिंग टीम ने जीएनडीयू इंटर कॉलेज रैसलिंग चैंपियनशिप जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने टीम सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम में गगनदीप कौर ने 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल, शरनजीत कौर ने 55 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल, नवजीत कौर ने 58 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस तरह जसप्रीत कौर ने 63 किलो वर्ग में गोल्ड, रवनीत कौर ने 75 किलो वर्ग में गोल्ड कुलदीप कौर ने 69 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

गगनदीप पाल ने 48 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल, सुखवीर कौर ने 60 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। एचएमवी टीम ने 36 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सदस्यों गगनदीप, शरनजीत, नवजीत, जसप्रीत, रवनीत, कुलदीप और सुखवीर को सिरसा (हरियाणा) में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रैसलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित कर लिया गया है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा सुदर्शन कंग, टीम कोच गुरमीत सिंह दयोल, असिस्टेंट डीपीई सुखविंदर कोर और बलदीना भी मौजूद थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें