फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: महिला ने की खुदकुशी, फौजी पति के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सेना के सरकारी क्वार्टर में फौजी की पत्नी ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। दूसरी तरफ मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी के गले पर निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि पति ने गला घोटकर मारा है। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार मृतका के भाई के बयान पर आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका प्रियंका के भाई सुधीर निवासी संटसैना जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन 25 वर्षीय प्रियंका की शादी छह मार्च 2018 को राहुल सिंह निवासी बरा प्रीतपुरा जिला आगरा के साथ हुई थी। राहुल सिंह सेना में लांस नायक के पद पर फिरोजपुर सैन्य छावनी में कार्यरत हैं। राहुल उनकी बहन के साथ फिरोजपुर सैन्य छावनी के सरकारी क्वार्टर में रहा था। तीन दिसंबर को राहुल के पिता का उनके पास फोन आया कि उनकी बहन प्रियंका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुधीर अपने चाचा के बेटे सुखबीर सिंह के साथ फिरोजपुर स्थित सेना अस्पताल में पहुंचा। उसने देखा कि उसकी बहन के गले पर घोटने के निशान हैं। उसे यकीन है कि उसके जीजा राहुल ने उनकी बहन का गला घोटकर मारा है। फिलहाल थाना कैंट पुलिस ने सुधीर के बयान पर राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें