फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पशुधन को काटने के लिए ले जा रहे दो आरोपी काबू

Tue, 05 Dec 2023 10:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गो रक्षा दल के सदस्यों ने लावारिस पशुओं को काटने के लिए लेकर जा रहे दो लोगों को कैंटर संग काबू किया है। कैंटर से दो पशुधन मिले हैं। आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपना घर वृद्ध आश्रम कोटकपूरा के संचालक व गो रक्षा दल के महासचिव महंत गरीब दास ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लक्खा व करन मसीह निवासी जिला तरनतारन बेसहारा पशुओं को पकड़कर बूचड़खाने ले जाते हैं। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पशुधन को पकड़कर काटने के लिए ले जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। आरोपी कैंटर में पशुधन को छिपाकर ले जा रहे थे। आरोपियों के वाहन से दो पशुधन भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी बरामदगी फिरोजपुर जिले से उनकी टीम ने की है। इससे पहले फाजिल्का से पठानकोट किन्नू के कैरेट की आड़ में ट्रक के अंदर छिपाकर ले जाए जा रहे 12 पशुधन को बरामद करके फिरोजपुर कैंट पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने आरोपी लक्खा व कर्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें