फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरे के बारे में पता था पर कमियों को दूर नहीं कर सका प्रबंधन : जौड़ामाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बने चेतन सिंह जौड़ामाजरा मंगलवार को जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। यह दौरा पहले सुनियोजित था लेकिन कुछ कारणों से रद्द हो गया था। मंगलवार को अस्पताल के दौरे से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने सर्किट हाउस में वार्ता के दौरान कहा कि सरकार 15 अगस्त को पंजाब में 75 मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी, जिसमें जालंधर जिले में 3 सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की बात कही। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनका स्वागत रेड कार्पेट के बजाय बाथरूम में बिछी चादर से हुआ, जबकि सिविल अस्पताल के दौरे का प्रबंधन को पता था। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, लैब, जनरल ओपीडी वार्ड, जच्चा वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना। बाथरूम में गंदगी और अस्पताल में फैली गंदगी को देखते हुए एमएस और सिविल सर्जन रमन शर्मा को लताड़ लगाई और जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सफाई का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के दौरे के बारे में अस्पताल प्रबंधन को पता था फिर भी कमियां पाई गईं लेकिन इस बार कार्रवाई नहीं करूंगा। अगली बार औचक निरीक्षण होगा और लापरवाही बरतने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मरीज ने कहा, अस्पताल में न दवाएं मिल रहीं हैं और न इलाज, हमारे पंखे बंद हैं जबकि डॉक्टरों के एसी चल रहे हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि वे सुधार करेंगे। सांसद राघव चड्ढा को एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने के सवाल से बचते दिखे और ना ना कर निकल गए। सिविल अस्पताल में पिछले दो माह से जरूरी दवाओं के आउट ऑफ स्टॉक होने के बारे में जब सेहत मंत्री से सवाल पूछा तो उन्होंने एमएस रमन शर्मा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मरीज बिना दवा के कैसे ठीक होंगे। अगर दवाइयां नहीं है तो लिखकर दें मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें