फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में उपद्रव किया तो भुगतनी पड़ेगी सख्त सजा: पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने चेतावनी दी है कि विधानसभा चुनाव में किसी ने थोड़ा सा भी उपद्रव किया तो उसकी बड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि शहर में चुनावी दौर शुरू हो चुका है। इसमें हर आदमी शांति से चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो माहौल खराब करना चाहेंगे, उनको संभालने के लिए पुलिस तैयार है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने सारे आला अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शहर के सारे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए थानों प्रभारियों को हिदायत दी है। सीपी ने कहा कि शहर के सारे एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले वाहन, खास तौर पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को चेक करके शहर के अंदर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के मद्देनजर शहर में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की तीन टुकड़ियां आ चुकी हैं, चौथी एक-दो दिन में आ जाएगी। एआरपी की तीन टुकड़ियां भी जालंधर पहुंच चुकी हैं।
आने वाले कुछ दिनों में बाकी सारी टुकड़ियां भी जालंधर में पहुंच जाएंगी। विधानसभा चुनाव 2017 में शहर में 19 सीएपीएफ की टुकड़ियां आई थीं और 2019 लोकसभा चुनावों में 10 कंपनियां आई थीं, लेकिन इस बार उनसे ज्यादा ही होंगी। शहर में लगे नाके पर पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल भी शामिल होंगे और सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन

सीपी ने कहा कि चुनाव में लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। इसके लिए शहर में अर्द्धसैनिक बल के साथ पंजाब पुलिस के सारे जवानों को लोगों की सुरक्षा में अतिरिक्त चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। शहर में अधिकारियों के नेतृत्व में रोजाना फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं, चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और यह प्रक्रिया चुनावों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें