फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड़िंग ने संगरूर उपचुनाव के लिए कैप्टन और जाखड़ को दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को फरीदकोट का दौरा करके तीनों विधानसभा क्षेत्रों फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो में वर्करों के साथ बैठकों में भाग लिया। इस दौरान अपने जोशीले अंदाज में वड़िंग ने न सिर्फ वर्करों में जोश भरा, बल्कि अपने विरोधियों को भी चुनौती दी। उन्होंने संगरूर उपचुनाव के लिए हाल ही में भाजपा में शामिल सुनील जाखड़ व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी कि यदि वह संगरूर से चुनाव लड़ते हैं तो राजा वड़िंग भी तैयार हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस कमेटी की नई टीम में सिर्फ काम करने वाले वर्करों को ही शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए बड़े नेता ही जिम्मेदार हैं और इसमें आम लोगों व साधारण वर्करों का कोई कसूर नहीं है। राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखे हमले करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह पंजाब की पहली सरकार है, जिसके महज दो माह के कार्यकाल में ही जनता का मोह भंग हो चुका है। लोगों से बड़े-बड़े वादे कर सरकार बना ली और अब उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि आखिरकार करना क्या है।
वर्करों में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले समय में संगरूर लोकसभा सीट का उपचुनाव आने वाला है, जिसके लिए पार्टी ने तैयारी कर ली है। उन्होंने इस उपचुनाव के लिए हाल ही में भाजपा में शामिल सुनील जाखड़ व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी चुनौती दी और कहा कि यदि वह संगरूर से चुनाव लड़ते हैं तो राजा वड़िंग भी तैयार हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें