फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। अबोहर-हनुमानगढ़ रोड बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसमें कार में सवार महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मार्चरी में रखवाया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के 3 ई चक्क छोटी निवासी गुरनाम सिह पुत्र दलीप सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ कार में सवार होकर शाहकोट नकोदर जा रहा था। जब वह हनुमानगढ़ रोड बाईपास पर पहुंचे तो कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे गुरनाम सिंह और मनजीत कौर घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में 48 वर्षीय मनजीत कौर ने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही मृतका के परिजन बड़ी संख्या में सरकारी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें