फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने रोककर दो लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव हामद वाला के पास दो लोगों ने एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने उसकी बाइक रुकवा कर दो लाख की नकदी लूट ली। पीड़ित जमीन बेचने से मिली नकदी लेकर घर लौट रहा था। आसपास के लोगों ने आरोपियों को पहचान लिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित बलकार सिंह निवासी हामद वाला उताड़ जिला फिरोजपुर ने बताया कि उसने अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने से मिले दो लाख रुपये बैग में डालकर शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास दो लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। उसके रुकने पर वह किसी गांव का रास्ता पूछने लगे।
इस बीच एक व्यक्ति ने पैसों वाला बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों भाग गए। शोर मचाने पर गांव के खेतों में कामकाज कर रहे लोगों ने आरोपियों को पहचान लिया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने बलकार सिंह के बयान पर आरोपी गुजर सिंह और मनदीप सिंह निवासी गांव भाला फराया मल थाना आरिफके जिला फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई लखविंदर सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो चुकी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें