फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। श्रीगंगानगर रोड गांव सप्पांवाली के सामने वीरवार को अज्ञात आल्टो कार की टक्कर से बठिंडा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथ घायल हो गया। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में नक्षत्तर नगर बठिंडा निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि वीरवार को वह अपने कारोबारी सहभागी गुरदर्शन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर श्रीगंगानगर जा रहा था। गांव सप्पांवाली के नजदीक अज्ञात आल्टो कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनोें घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर गुरदर्शन सिंह श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट रैफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय गुरदर्शन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें