फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर : रास्ता मांगने के विवाद में दो गुट भिड़े, कहासुनी के बाद गोलियां चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पुरानी सब्जी मंडी के पास मोबाइल मार्केट में गाड़ी निकालने पर दो गुट आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के बाद हुई हाथापाई में बुलेट सवार युवक ने गोलियां चला दीं। उसने कुल चार गोलियां चलाईं, एक गोली दूसरे गुट के युवक के हाथ को छूती हुई निकली। गोलियों की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने उसका रिवॉल्वर छीन लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हर्ष ने बताया कि वह मोबाइल की दुकान पर काम करता है। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपनी एक्टिवा निकाल रहा था। तभी वहां से गुजर रहे गौरव उर्फ बिल्ला कुल्फी वाला से रास्ता मांगने पर बहस हो गई। हाथापाई के बाद गुस्साए बिल्ला ने रिवॉल्वर निकालकर पहले हवा में गोली चलाई इसके बाद जमीन की ओर तीन फायर किए। इससे वहां दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसीपी सोमनाथ मौके पर पहुंचे और बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
गौरव पटवा उर्फ बिल्ला निवासी शास्त्रीनगर ने बताया कि वह बुलेट पर जा रहा था कि आगे खड़ी एक एक्टिवा सवार से रास्ता मांगा तो वह गालियां देने लगा। इसके बाद एक्टिवा सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। उनके साथी घेरकर मारपीट करने लगे तो उसने आत्मरक्षा में हवा और जमीन पर 4 फायर किए। विवेक पुरी उर्फ पुत्र विनोद पुरी निवासी संगत सिंह नगर व उसके साथियों ने उसे बुरी तरह पीटा। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें