फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः 54 किलो चूरापोस्त समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, एक लाख की ड्रग मनी व गाड़ियां बरामद

Mon, 22 Jul 2019 10:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
जालंधर में थाना आदमपुर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दो तस्करों को 54 किलो चूरापोस्त, 1 लाख 6 हजार रुपये की ड्रग मनी व दो गाड़ियों सहित गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों के दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया चौकी अलावलपुर के एएसआई हरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अलावलपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख कार में से दो व्यक्ति निकल कर भाग गए। कार की अगली सीटों पर बैठे दो व्यक्तियों को पुलिस ने काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 52 किलो चूरा पोस्त व 1 लाख 6 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।

पूछताछ के बाद आरोपियों ने अलावलपुर दाना मंडी से टाटा सफारी गाड़ी बरामद करवाई। उसमें से 2 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी पुत्र बलबीर चंद निवासी, नंगल सलेम थाना मकसूदा, जालंधर व सन्नी पुत्र उजागर सिंह निवासी हरदयाल नगर, जालंधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों के फरार साथी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र अमरनाथ निवासी नंगल सलेम थाना मकसूदा जिला जालंधर व रवि पुत्र बलबीर चंद निवासी नंगल सलेम थाना मकसूदा जिला जालंधर की तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें