फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: जेल के अंदर फेंकी गई नशीले पदार्थ से भरी गेंद, अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 22 Jul 2019 10:20 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद कई नशेड़ी कैदियों और हवालातियों को नए-नए तरीके से नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं। रविवार को जेल के अंदर नशीले पदार्थ से भरी पीले रंग की गेंद फेंकी गई। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सहायक सुपरिंटेंडेंट रजिंदर कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जेल के बाहर से किसी व्यक्ति ने एक पीले रंग की गेंद फेंकी। गेंद के ऊपर बिजली वाला काला टेप लगा था। टेप खोल कर देखा तो उसके अंदर से नशीला पाउडर निकला।

गेंद में भरा नशीला पाउडर किसी नशेड़ी कैदी व हवालाती के लिए भेजा गया था, जो जेल प्रशासन के हाथ लग गया। जेल के बाहर से नशीले पदार्थ फेंकने की बढ़ती वारदातों को देख जेल प्रशासन ने जेल की दीवार के बाहर भी जेल मुलाजिम को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल जेल की दीवार के साथ कुछेक हिस्से में आसपास रह रहे लोगों के घरों की दीवारें लगती हैं और एक हिस्से से लोगों के आने-जाने के लिए सड़क गुजरती है। इन्हीं जगहों से नशीले पदार्थ जेल के अंदर फेंके जा रहे हैं। इससे पहले जेल के बाहर से बीड़ी, तंबाकू, जर्दा और अन्य नशीले पदार्थ फेंकने की वारदातें घट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें