संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 167 ग्राम नशीला पदार्थ, 26 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए है। दोनों से एक कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस चौकी समुंदड़ा के इंचार्ज एसएआई सतनाम सिंह ने गश्त दौरान वार्ड 5, गढ़शंकर में सुनील कुमार निवासी गांव लाल माही थाना व जिला साहिबगंज, झारखंड हाल निवासी वार्ड 5, गढ़शंकर और गुरशरण सिंह निवासी वार्ड 5 निकट ट्रक यूनियन, गढ़शंकर को काबू किया।