फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दो गैंगस्टर समेत तीन बंदी मोबाइल व मादक पदार्थ के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। जेल अधिकारियों ने बैरकों में दबिश देकर दो गैंगस्टरों समेत तीन बंदियों को तीन मोबाइल व 165 मादक पदार्थ की पुड़ियों के साथ काबू किया है। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को उक्त तीनों बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसवीर सिंह अपने मुलाजिमों संग जेल परिसर का दौरा कर रहे थे कि उन्हें एक पैकेट मिला, इसमें दो मोबाइल थे। जब वह जेल परिसर में दौरा कर रहे थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि डी-एडिक्शन सेंटर में बंद हवालाती मनप्रीत सिंह पुरानी बैरक नंबर-चार की दीवार फांदकर बगीचे में पैकेट उठाने गया है, यह पैकेट किसी व्यक्ति ने बाहर से फेंके हैं। जैसे ही मनप्रीत आठ पैकेट उठाकर लाने लगा उसे वहीं पर दबोच लिया। पैकेट खोलकर देखे तो उसमें 165 जर्दे की पुड़ियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अहाता नंबर-दो की चक्की नंबर-पांच की चेकिंग की गई। यहां पर गैंगस्टर हवालाती पवन नहेरा वासी बिलासपुर जिला गुरुग्राम व गैंगस्टर हवालाती प्रिंस मन्नी वासी टाक छतरी जिला तरनतारन बंद हैं। तलाशी के दौरान यहां से जेल अधिकारियों को एक मोबाइल, सिमकार्ड व बैटरी के साथ बरामद हुआ। यहां बंद उक्त दोनों गैंगस्टर इसका इस्तेमाल कर रहे थे। थाना सिटी पुलिस ने जेल से मिली सामग्री अपने कब्जे में लेकर दो गैंगस्टरों समेत तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें