लड़की सीमा और छोटा बच्चा फरीदकोट रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट (फिरोजपुर)। लक्खोके बहराम-ममदोट रोड स्थित जटाला-करी कला चौराहे पर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो माह के बच्चे सहित तीन महिलाएं घायल हो गए। जख्मियों को ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की नाजुक हालत देख उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहायक थानेदार महेश सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार नंबर पीबी 05 एबी 8301, जिसे मुख्तियार सिंह पुत्र छीना निवासी फत्तावाला हिठाड़ चला रहा था। वह अपने परिवार के साथ दवा लेकर गुरुहरसहाय से ममदोट आया था। दो माह का बेटा रियांश और दूसरी कार नंबर BP 29 AE 0612 जिसमें अमनदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बाघापुराना अपनी पत्नी रेनू बाला के साथ जटाला से कारी कला जा रहे थे कि ममदोट से लक्खोके रोड पर दोनों कारों की टक्कर हो गई। इसमें मुख्तियार सिंह, सीमा कौर और 2 महीने का बच्चा घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ममदोट में दाखिल कराया है, जहां डॉक्टर ने सीमा कौर और छोटे बच्चे रियांश को फरीदकोट रेफर कर दिया है।