फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 20 May 2025 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। गांव रामसरा के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव रामसरा निवासी अंकित कुमार, विशु और राजन शहर की अलग-अलग दुकानों से अपना काम निपटा कर रात को बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। सेम नाले पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन व 108 एंबुलेंस पर दी, लेकिन जब काफी समय तक राहत कर्मी नहीं पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विशु व राजन की गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें श्रीगंगानगर के अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें