फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खा दूनोके गैंग के तीन हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो ने बंबीहा ग्रुप से अलग होकर बने सुक्खा दूनोके गैंग के तीन बदमाशों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव नानकसर निवासी हरजीत सिंह उर्फ दारा, कोटकपूरा निवासी राहुल और गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। उनसे दो पिस्टल, 7 कारतूस व तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये अपने दो विरोधियों की हत्या करने की फिराक में थे। इसलिए इंदौर से हथियार लेकर आए थे। डीएसपी (आई) लखवीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ जैतो को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ बदमाश घूम रहे हैं। सीआईए प्रभारी की अगुवाई में तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बंबीहा ग्रुप से अलग होकर सुक्खा दूनोके युवक ने अपना गैंग बनाया है और गिरफ्तार तीनों बदमाश उसी गैंग के गुर्गे हैं।
जांच में सामने आया है कि इन्होंने अपने दो विरोधियों शमशेर सिंह शेरा व जग्गी निवासी कोटकपूरा की हत्या करनी थी, जिन्होंने कुछ दिन पहले इनके साथ मारपीट की थी। पुलिस को आशंका है कि शहर में चौथ मांगने की घटनाओं में भी उक्त आरोपियों की शमूलियत हो सकती है। गैंग के दो बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें