फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएचएल कंपनी के कर्मी को लूटने वाले धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। पुलिस ने दो लुटेरों को धर लिया है, जिन्होंने डीएचएल कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर बाइक लूटी थी। लुटेरों के पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुए हैं। लुटेरे हथियार दिखाकर वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान बलराज सिंह निवासी दादूवाल, संदीप सिंह उर्फ ढिल्लो उर्फ रूबी निवासी गणेश नगर दकोहा के रूप में हुई है। तीसरा साथी गोपाल वर्मा उर्फ गोपी निवासी न्यू गणेश नगर दकोहा (जालंधर) अभी फरार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले डीएचएल कोरियर सर्विस में काम करने वाला धीरपाल नाहरा निवासी रेलवे कॉलोनी जालंधर ड्यूटी से बाइक पर घर वापस आ रहा था। रास्ते में लुटेरों ने उसे घेर लिया और बाइक को लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें