फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में शहीद पांच किसानों की अस्थियां सतलुज दरिया में विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच किसानों की अस्थियां लेकर उनके परिजन व किसान जत्थेबंदियां भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक पहुंचे। परिजनों ने यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि स्थल पर अस्थियां रखकर माथा टेका और फिर सतलुज दरिया में अस्थियां विसर्जित कर दीं। किसान जत्थेबंदियों के नेताओं की मांग है कि लखीमपुर हत्याकांड के आरोपियों को सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन

किसान जत्थेबंदियों के नेता भाग सिंह, सुखदेव सिंह व शिंगारा सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान धरना दे रहे थे कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा अपनी कार तले किसानों को रौंदते हुए गुजर गए। इस हादसे में मारे गए किसान लवप्रीत सिंह, रमन कश्यप, नछत्तर सिंह, गुरविंदर सिंह व दलजीत सिंह की मौत हो गई थी। शुक्रवार को टोल प्लाजा कालाझाड़ से सुबह छह बजे अस्थीकलश यात्रा हुसैनीवाला के लिए रवाना हुई जो संगरूर, बरनाला व मोगा होती हुई फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंची। परिजनों ने शहीदी स्मारक पर अस्थी वाले कलश शहीदों की समाधि पर रखकर प्रार्थना की और माथा टेका। उसके बाद परिजनों ने सतलुज दरिया में अस्थियां विसर्जित कर दीं। किसान नेताओं का कहना है कि इस हत्याकांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें