फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में आरोपित फरार पति की लाश वीरान जंगल में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा। पत्नी की हत्या के फरार आरोपी की लाश संदिग्ध हालत में जंगल से बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल भेज दिया है। सतनामपुरा थाना प्रभारी एसआई अमनप्रीत कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिस व्यक्ति की लाश मिली है उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था। 29 सिंतबर को जीटी रोड पर स्थित गांव नानक नगरी में महिला की हत्या हुई थी।
मृतक की पहचान गांव नानक नगरी चहेड़ के रहने वाले किशन पाल के रूप में की गई है। 29 सितंबर को मृतक की पत्नी सुरिंदर कौर की लाश घर में मिली थी। पुलिस को दिये बयान में मृतक के बेटे गुरप्रीत सूद ने बताया था कि उस दिन उसने अपनी मां सुरिंदर कौर के साथ फोन पर बात की थी।
विज्ञापन

करीब एक बजे जब वो घर पहुंचा तो उसकी मां की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसने बताया कि उसके पिता किशन पाल उसकी मां के बीच झगड़ा रहता था। बेटे ने पिता पर ही मां ही हत्या का शक जाहिर किया था। उसके बाद पुलिस ने किशन पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
अब किशन पाल की लाश पास के जंगल से मिली है। थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर ने बताया कि जहां लाश मिली है वहां झोंपड़ियां हैं। जहां रहने वालों ने सुनसान जंगल में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें